बैरसिया: भोपाल: वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में युवती ने लगाई छलांग
Berasia, Bhopal | May 29, 2026 भोपाल के वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में एक युवती कूद गई। सूचना पर नगर निगम के गोताखोर तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गोताखोरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती को पानी से बाहर निकाला और तुरंत तलैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इलाज के लिए युवती को तत्काल अस्पताल भिजवाया।