दरभंगा: जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, कई निर्देश जारी
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा फसल आच्छादन वर्षापात की स्थिति,डीजल अनुदान योजना रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया। डीजल अनुदान के लिए जिला कृषि अधिकारी का आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह जानकारी सोमवार की शाम 5 बजे दी गई।