मिर्ज़ापुर: विश्व योग दिवस पर महुवरिया स्थित जीआईसी के ऑडिटोरियम में जनप्रतिनिधियों ने आम लोगों के साथ किया योगाभ्यास
महुवरिया में जीआईसी के ऑडिटोरियम हॉल में जनप्रतिनिधियों ने आम लोगों के साथ योगाभ्यास किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन ने जीआईसी के मैदान में आयोजन किया था लेकिन लगातार बारिश के कारण स्थान को परिवर्तन करना पड़ा। योगाभ्यास में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, मझवा विधायक सुचिष्मिता मौर्य रही।