बालोद: ससुराल आई दुल्हन को लौटाया गया, अधिकारी बोले- बालोद में नहीं हुआ बाल विवाह, राजनांदगांव को विवाह शून्य घोषित करने पत्र लिखा
Balod, Balod | Apr 23, 2026 बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के ग्राम भर्रीटोला में बाल विवाह के विवाद के बाद ससुराल आई दुल्हन को वापस मायके भेज दिया गया। गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी समीर पांडेय का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बालोद में बाल विवाह का प्रकरण नहीं माना जाएगा, क्योंकि विवाह राजनांदगांव में हुआ है।