पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 लोग गिरफ्तार
पटना जंक्शन पर रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश हुआ। विशेष जांच अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म 4/5 के पास छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से चोरी के छह टच स्क्रीन मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से मोबाइल चोरी करने की बात