नैनीताल: निवर्तमान सभासद मनोज साह जगाती ने नगर पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंप मेला अवधि को दो दिन और बढ़ाया जाने की मांग की
निवर्तमान सभासद मनोज साह जगाती ने नगर पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंप मेला अवधि को दो दिन और बढ़ाया जाने की मांग की है। जगाती ने बताया कि मां नन्दा सुनन्दा मेले का आयोजन डीएसए मैदान में आठ से 15 सितंबर तक किया जा रहा है, परन्तु लगातार बरसात के कारण मेला परिसर में व्यापारियों, दुकानदारों और झूला मालिकों आदि को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।