मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, हथियार के साथ 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो पिस्टल,एक देसी बंदूक, दो मैगजीन,5 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने दो महिला को गिरफ्तार किया है। मोतीहारी पुलिस को सूचना मिली कि ढाका थाना अंतर्गत बरेवा गांव निवासी खुर्शीद आलम के घर में अवैध आधुनिक हथियार रखे हुए है। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर हथियार व 3000 नेपाली