शाहबाद: वाजिद खेल में बच्चों के विवाद के दौरान हुई फायरिंग, रास्ते से गुजर रहा युवक गोली लगने से घायल
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के वाजिद खेल मोहल्ले में दो पक्षों में हुए विवाद के कारण फायरिंग हुई जिसमें रास्ते से गुजर रहा एक युवक घायल हुआ है । घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जानकारी के अनुसार वाजिद खेल में मजार के पास शनिवार को रात 8:30 बजे अदनान उर्फ पुष्पाराज तथा सरफराज के बच्चों के बीच में विवाद हो गया।