जसवंतनगर: चौ सुघर सिंह नर्सिंग के छात्रों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत नगर में रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश
जसवंत नगर में चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति और तंबाकू के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम किया। नगर में रैली निकालकर 'तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो' के नारे लगाए गए। नगर क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक से नशे से होने वाली बीमारियों को दर्शाया। प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने युवाओं को नशे से दूर रखने को जरूरी बताया।