बिहारीगंज: जीविका दीदियों के लिए गैर संचारी रोग जांच शिविर, 400 महिलाओं की हुई स्क्रीनिंग
बिहारीगंज में स्वास्थ्य विभाग और जीविका के सहयोग से गैर संचारी रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। नवजीवन, मुस्कान और आनंद संकुल संघ में लगे इस शिविर में करीब 400 जीविका दीदियों की जांच की गई। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर और स्तन कैंसर समेत कई रोगों की स्क्रीनिंग की गई। अधिकारियों ने कहा कि समय पर जांच और सही खानपान से इन बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।