बहराइच: कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सोते समय जहरीले सांप ने महिला को काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
बलरामपुर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला घर में सो रही थी। तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वही शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।