गिरिडीह: बीबीसी रोड स्थित काजी मुहल्ला के नाजिया पब्लिक स्कूल में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन
शहर के बीबीसी रोड स्थित काजी मुहल्ला में संचालित नाजिया पब्लिक स्कूल में सोमवार 10 बजे से निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे शहर के जाने माने दंत चिकित्सक डॉ आलोक कुमार ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के दंतों की जांच की और जिन बच्चों के दांतो में रोग थे उन्हें पेस्ट व दवाईयां भी दी गई।