मंझनपुर: सीएसपी संचालक करोड़ों रुपये लेकर फरार, सैकड़ों ग्रामीण मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे, डीएम-एसपी से लगाई गुहार
कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के पनारा गोपालपुर व आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार को लगभग 11 बजे मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक सीएसपी संचालक पर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई तथा जमा धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।