रेलवे सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
पुलिस मुख्यालय में आयोजित स्टेट लेवल सिक्योरिटी कमेटी फॉर रेलवेज (SLSCR) की उच्चस्तरीय बैठक में रेलवे सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया।
महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) पुलिस, राजस्थान श्री संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ADGP रेलवेज श्री सुष्मित विश्वास सहित रेलवे सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जीआरपी, आरपीएफ, आईबी, डीएफसीसी एवं स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित सूचना आदान-प्रदान और संयुक्त कार्रवाई को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक के मुख्य बिंदु:
🔹 रेलवे ट्रैक से स्टेशन तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना
🔹 रेलवे कॉरिडोर में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक
🔹 स्टेशनों पर वेंडर्स का शत-प्रतिशत सत्यापन
🔹 CCTV एवं बैग/पार्सल स्कैनर जैसी आधुनिक तकनीक का विस्तार
🔹 साइबर अपराध, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, जहरखुरानी एवं अन्य अपराधों पर संयुक्त कार्रवाई
🔹 संवेदनशील रेलवे सेक्शन एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा की समीक्षा
समन्वित प्रयास, आधुनिक तकनीक और प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के साथ राजस्थान में रेलवे सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।
#RajasthanPolice #RailwaySecurity #SLSCR #GRP #RPF RailwaySafety SurakshitRajasthan
859 views | Rajasthan, India | Sep 28, 2026