खेकड़ा: पुरनपुर नवादा में किसानों ने पंचायत कर भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजे की मांग की
पुरनपुर नवादा गांव में भूमि अधिग्रहण को लेकर 12 गांवों के किसानों ने एक पंचायत का आयोजन किया। इस पंचायत में किसानों ने अपनी विभिन्न मांगें रखीं, जिनमें बाजार भाव से चार गुना मुआवजा और विकसित भूखंड देने की प्रमुख मांगें शामिल थीं। किसानों ने मांग की है कि भूमि अधिग्रहण के लिए सर्किल रेट बढ़ाया जाए और उन्हें बाजार भाव से चार गुना मुआवजा दिया जाए। उनका कहना था