ग्वालियर गिर्द: मुरार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत के बाद परिजनों ने ट्रैक्टर में लगाई आग
-ग्वालियर शहर के उपनगर मुरार थाना क्षेत्र के जडे़रूआ बांध मार्ग पर सोमवार सुबह एक हृदय विदारक दुर्घटना में युवक उदय सिंह की मौत हो गई। उदय सिंह की बहन की शादी थी ।वह पिता से सामान के पैसे लेकर बाजार खरीदारी के लिए निकला था। तभी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे जडे़रूआ गांव रोड पर टक्कर मार दी। उदय सिंह के साथ उसके दो रिश्तेदार भी मोटरसाइकिल पर बैठे थे।