ग्वालियर गिर्द: बंधन गार्डन में आयोजित शादी समारोह से रुपयों का भरा बैग ले गया चोर
ग्वालियर शादी समारोह में तमाम सुरक्षा इंतजामों के बावजूद चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वह अब व्हीआईपी लोगों की शादियों में ज्यादा सक्रिय होकर मोटा माल मिलने की संभावना में उन्हें टारगेट कर रहे हैं। ताजा मामला ग्वालियर में पदस्थ रहीं एक डीएसपी के बेटे की शादी में सामने आया है।