वसंत विहार: समालका से कापसहेड़ा थाना पुलिस ने युवती से मोबाइल लूटने वाले झपटमार को किया गिरफ्तार ,लूटा हुआ मोबाइल बरामद
कापसहेड़ा थाना पुलिस ने युवती से मोबाइल लूटने वाले एक झपटमार को समालका से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम आशु वर्मा है जो यूपी के इटावा ज़िले का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से लूटा हुआ एक मोबाइल बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने झपटमारी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।