लोहरदगा: मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर का चौथा वर्षगांठ समारोह 4 जून को, कलश यात्रा, रुद्राभिषेक व भक्ति जागरण होंगे मुख्य आकर्षण
मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर के चतुर्थ वर्षगांठ समारोह को लेकर मंगलवार अपराह्न लगभग 3:30 बजे मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश कुमार साहू ने बताया कि मंदिर का चतुर्थ वर्षगांठ समारोह 4 जून 2026 को पूरे धार्मिक विधि-विधान, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।