पिंड्रा: वाराणसी के फूलपुर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर करणी सेना ने किया विरोध का ऐलान
फूलपुर थाना क्षेत्र में मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर करणी सेना विरोध का ऐलान किया है। बुधवार को होने वाले इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए गांव में भारी पुलिस फोर्स लगाई गई है। वही पुलिस के अधिकारी पुलिस के जवानों के साथ लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार किसी भी संस्था या संगठन को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति प्रदान नहीं की गई है।