🔴 जीरादेई में CSP संचालक से 1.60 लाख की लूट, विरोध पर फायरिंग
📝
सीवान के जीरादेई थाना क्षेत्र के अकोल्ही गांव स्थित सरकारी स्कूल के समीप बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने CSP संचालक से 1 लाख 60 हजार रुपये नकद, दो लैपटॉप समेत अन्य सामान लूट लिया।
जानकारी के अनुसार CSP संचालक इंद्रजीत प्रसाद विजयपुर मोड़ स्थित अपना CSP बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने रास्ते में उन्हें रोककर हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने की भी बात सामने आई है।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
Hindustan TV (Manish Kumar) पर देखिए सीवान की हर बड़ी और स्थानीय खबर।
🔥
#Siwan #Jiradei #Akolhi #CSPLoot #Loot #CrimeNews #SiwanNews #JiradeiNews #BiharNews #BreakingNews #CSPOperator #Robbery #Firing #CrimeNewsBihar #HindustanTV #ManishKumar #LatestNews
Mairwa, Siwan | Oct 8, 2026