बिहारीगंज: चार महीने बाद अपहृत नाबालिग युवती सकुशल बरामद
प्रखंड क्षेत्र से चार महीने पहले अपहृत हुई 15 वर्षीय नाबालिग युवती को पुलिस ने सोमवार को सकुशल बरामद कर लिया। युवती के पिता ने राहुल कुमार समेत चार लोगों पर हथियार के बल पर अपहरण का आरोप लगाया था। सोमवार को पुलिस के दबाव के बाद युवती खुद थाना पहुंची। प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की 164 के बयान के बयान के लिए भेजा गया है।