धारदार हथियार से युवक की हत्या....
रावण दहन के दौरान हुए विवाद में गोल्डन उर्फ राहुल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि राहुल पर 10 से 12 बार वार किए गए, जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी के फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
दशहरा जैसे उत्सव के दौरान हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और युवाओं में बढ़ती हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#korba #chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh #viral #mudapar
Korba, Korba | Oct 21, 2026