महोबा: बिलवई गांव में सास की हत्या करने वाला 10 हजार का इनामी दामाद गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | Apr 3, 2026 महिला हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पहले इसे सर्पदंश से मौत बताया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम में गोली लगने की पुष्टि हुई। नगर कोतवाली पुलिस ने 10 हजार के इनामी आरोपी दामाद गोलू उर्फ भूपेंद्र रैकवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। उसने हत्या को प्राकृतिक मौत दिखाने की साजिश रची थी।