तेंदूखेड़ा: उपब्लॉक कांग्रेस कमेटी तेजगढ़ की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूती पर हुआ मंथन
तेंदूखेड़ा विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तेजगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा प्रभारी रमाकांत यादव की उपस्थिति में बुधवार की शाम 6 बजे संपन्न हुई बैठक में मंडलम तेजगढ़ माननखेड़ा हिनौती सर्रा सहित विभिन्न मंडलों के वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।