चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रविवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के ट्रैक पर से गुजरी हाईटेंशन 25 हजार केवी तार को पड़कर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी। घटना रविवार शाम लगभग चार बजे की है। बताया जाता है कि चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पिछले कुछ दिनों से एक व्यक्ति भटक रहा था।