बखिरा थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय महिला ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे पारिवारिक कलह के चलते कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना मिलते ही परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल, खलीलाबाद ले गए। चिकित्सकों ने बताया कि महिला का उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।