मोहनिया: बेलौड़ी गांव के पास उत्पाद विभाग की टीम ने कार से 87 लीटर विदेशी शराब के साथ यूपी के 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Jun 17, 2025 कैमूर उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार का पीछा करते हुए मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव के पास से कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कार के अंदर से विभिन्न ब्रांडों के 87 लीटर विदेशी शराब को जप्त किया है। दोनों गिरफ्तार युवक यूपी के रहने वाले बताये जा रहे हैं जो आरा शराब की डिलीवरी देने जा रहे थे।