मोहनिया: महिला सिपाही को बजरंग पैलेस कुदरा के पास गोली मारने का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया
Mohania, Kaimur | Jun 15, 2025 कैमूर जिले के कुदरा शहर में के बजरंग पैलेस के पास महिला सिपाही को गोली मारने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है । जिसमें बुलेट पर सवार दो व्यक्ति अपने चेहरे को कपड़े से बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं और महिला सिपाही को पीछे से पीठ में गोली मारते हुए दिख रहे हैं । पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है।