मोहनिया: देवकली में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, कागजी कार्रवाई में जुटी पुलिस
Mohania, Kaimur | Jun 16, 2025 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन महिला को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। फिर पुलिस कागजी कार्रवाई में जुटी हुई थी। मृत महिला की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के राजकुमार राम की 36 वर्षीय पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई है।