मोहनिया: सरकारी अस्पताल कुदरा के पास अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने NHAI के कार्य को सकरी के पास रुकवाया
Mohania, Kaimur | Jun 16, 2025 कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड मुख्यालय के सरकारी अस्पताल कुदरा के पास अंडर पास पुलिया की मांग को लेकर सकरी में nhai के चल रहे कार्य को ग्रामीणों ने रुकवा दिया है । ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास पुलिया निर्माण की मांग को लेकर विधायक, सांसद और जिलाधिकारी से भी गुहार लगाई है लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। इसलिए अपनी मांग को लेकर काम रुकवा दिया गया है।