मिर्ज़ापुर: बरैनी गांव में बाइक की टक्कर से एक छात्र हुआ घायल, इलाज जारी
कछवा थाना क्षेत्र के बरैनी गांव में सोमवार की दोपहर 12:00 मोटरसाइकिल सवार ने कक्षा 5 के छात्र को टक्कर मार दिया। जिससे कक्षा 5 का छात्र हिमांशु प्रजापति पुत्र शिव शंकर प्रजापति निवासी बरैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। हिमांशु को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।