प्रतापगढ़: नीमा गोपालपुर हाल्ट के पास दुर्घटना कर भाग रहा चालक, ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, 4 घंटे बाधित रहा रूट
दुर्घटना कर भाग रहा ट्रक चालक पकड़े जाने के डर से नीमा गोपालपुर हॉट के पास रेलवे ट्रैक पर ही ट्रक को दौड़ने लगा। करीब 2 किलोमीटर जाकर ट्रक फस गई। इसके बाद ट्रैक पर ही ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। जानकारी के अनुसार ढकवा पट्टी मार्ग पर एक ट्रक चालक तेज रफ्तार से नीम गोपालपुर हॉट के समीप पहुंचा। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो कुछ लोग ट्रक का पीछा कर रहे थे। ऐसा ल