डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस की मानवीय पहल: यातायात पुलिस ने लाचार वृद्ध को सुरक्षित सड़क पार कराया
सीतामढ़ी यातायात थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशील और मानवीय कार्यशैली का परिचय दिया। नियमित यातायात संधारण एवं ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम की नजर एक ऐसे वृद्ध एवं लाचार व्यक्ति पर पड़ी, जो व्यस्त सड़क को स्वयं पार करने में असमर्थ था।