बारसोई: धूमटोला गांव में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में पूर्व सांसद शामिल हुए, आयोजकों ने किया अभिनंदन
Barsoi, Katihar | May 14, 2025 बारसोई प्रखंड क्षेत्र के धूमटोला में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में बुधवार को रात आठ बजे शामिल हुए पूर्व सांसद दुलालचंद गोस्वामी। इस दौरान आयोजकों द्वारा पूर्व सांसद का जोरदार अभिनंदन भी किया गया। मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।