बहराइच: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा ज़िलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर नौकरियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन सपा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव की अगवाई में आहूत की गई। इस प्रेस वार्ता के दौरान मटेरा विधायक और कैसरगंज विधायक मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और नौकरियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।