बालोद: बालोद के कृषि अधिकारी को उम्रकैद, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के बाद जाति का हवाला देकर मुकरा
Balod, Balod | May 4, 2026 बालोद के रहने वाले कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू को रेप के आरोप में उम्रकैद की सजा हुई है। आरोपी ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान अपनी कॉलेज फ्रेंड से दोस्ती की थी, कई सालों के अफेयर के बाद उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। 2024 में जब देवनारायण की गवर्नमेंट जॉब लगी तो उसने युवती को 'नीची जाति' की सतनामी कहकर शादी से साफ मना कर दिया।