पुष्पराजगढ़: ग्राम बघर्रा में घर में लगी आग, घर में फंसे लोग, पुलिस ने आग पर पाया काबू, परिवार सुरक्षित
सोमवार 9 बजे राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघर्रा में एक घर में लगी आग पर पुलिस की तत्परता से समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बताया महावीर मरावी के घर में आग लग गई थी तथा परिवार के सदस्य भीतर फंसे हुए थे। पुलिस ने कुएं से पानी खींचकर बाल्टियों के माध्यम से काफी मशक्कत और सूझबूझ से आग पर काबू पाया ।