पुष्पराजगढ़: भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने अमरकंटक में महाशिवरात्रि मेले का उद्घाटन किया
रविवार 4 बजे अमरकंटक महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा एवं उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला। शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया । इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि सम्मिलित रहे।