पुष्पराजगढ़: राजेंद्रग्राम में अधिवक्ता पर हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का विरोध दिवस, न्यायालयीन कार्य से रहे दूर
राजेंद्रग्राम में सोमवार को 11 बजे अधिवक्ताओं ने न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर विरोध दिवस मनाया। शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की 14 फरवरी 2026 को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की अधिवक्ता समुदाय ने कड़ी निंदा करते हुए प्रदेशभर में आक्रोश व्यक्त किया है। अधिवक्ताओं ने इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।