कांके: रांची में आपसी सौहार्द के साथ मनी ईद, लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर दी बधाई
Kanke, Ranchi | Mar 21, 2026 झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज पूरे उत्साह के साथ अदा की गई.सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में रोजदारों की भीड़ जुटने लगी. लोग नए कपड़े पहनकर और पूरे जोश के साथ नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे, ईद की नमाज अदा के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं.