पीरटांड: जोगीटांड़ पंचायत भवन में गिरिडीह भाजपा मध्य भाग मंडल अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी संपन्न हुई
गिरिडीह भाजपा मध्य भाग मंडल अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी शुक्रवार को 4 बजे जोगीटांड़ पंचायत भवन में संपन्न हुई। इस रायशुमारी में वर्तमान मंडल अध्यक्ष खीरोधर दास, इनोद साव और धनंजय मंडल प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आए। रायशुमारी में खीरोधर दास को अधिक समर्थन मिला, और सर्वसम्मति से उनके नाम पर मंडल अध्यक्ष पद के लिए सहमति बनी।