पीरटांड: झिंझरी मोहल्ला निवासी संतोष राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
झिंझरी मोहल्ला निवासी संतोष राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गुरुवार शाम 7:00 बजे इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि संतोष राम अपने बेटे के हरकतों से परेशान है।बताया गया कि इसका बेटा संदीप कुमार किसी से 2 हजार रुपए में मोबाइल बंधक रखा था। उस लड़के ने भी किसी दूसरे के पास मोबाइल को बंधक रख दिया।