पीरटांड: महेशलिट्टी गांव में एक घर से पिता और तीन बच्चों के शव मिले, इलाके में सनसनी
पीरटांड के खुखरा थाना क्षेत्र के महेशलिट्टी गांव में एक घर से रविवार सुबह 4 बजे चार शव पाया गया है।यहां एक पिता व इसके तीन बच्चों का शव पड़ा मिला,जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।आशंका जताई जा रही है कि पिता ने तीन बच्चो को गला दबाकर हत्या कर दी।फिर खुद भी फांसी के फंदे में लटक गया।मृतको में दो बेटी एक बेटा व पिता शामिल है।