वाराणसी नगरीय सीमा में 76 भवन हैं अति जर्जर, खाली करना होगा जर्जर भवन
Sadar, Varanasi | Sep 15, 2024 विगत दिनों नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा अति जर्जर भवनों को चिन्हित करने के दिये गये आदेश के क्रम में प्रथम चरण में छियत्तर भवनों को चिन्हित किया गया है। चिन्हित किये गये इन भवनों पर नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा का प्रयोग करते हुये खाली करा कर उसे मरम्मत करवाने या गिराने की कार्यवाही की जायेगी।