जिले में वरुणा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का डीएम ने किया दौरा
Sadar, Varanasi | Sep 15, 2024 जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने एडिशनल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ एस चनप्पा के साथ वरुणा में एनडीआरएफ की बोट से निरीक्षण कर बाढ़ की वास्तु स्थिति जानी। उन्होंने नमो घाट से बोट द्वारा पुरानापुल तक निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद सरैया में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया और वहां रह रही महिला से हालचाल पूछा।