काशी से देवघर तक वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, 7 घंटे में तय होगा सफर
Sadar, Varanasi | Sep 15, 2024 वाराणसी। काशी से देवघर बैद्यनाथ धाम की यात्रा अब वंदे भारत एक्सप्रेस से भी कर सकेंगे। पीएम मोदी ने रविवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 16 सितंबर से यह ट्रेन नियमित रूप से यात्रियों के लिए नियमित रूप से चल सकेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से काशी के लोगों को अब देवघर जाने में केवल 7 घंटे 20 मिनट का समय लगेगा।