पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र से एसटीएफ और पटना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र में पटना जिला के वांछित अपराधी मोहम्मद शब्बीर उर्फ मोहम्मद जाहिद को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार रात 8:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस ने बताया है कि 6 अप्रैल को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और पटना जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खाजेकला थाना क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।