मौदहा: पारा कंपोजिट विद्यालय में विधायक ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर परखा मिड-डे मील
सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने शुक्रवार को विकासखंड मौदहा के ग्राम पंचायत पारा स्थित कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं और बच्चों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को परखा। निरीक्षण के दौरान विधायक ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई, भोजन और विद्यालय में उपलब्ध