बारुन: EO विमल कुमार हत्याकांड में SP के नेतृत्व में 8 सदस्यीय SIT गठित, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार हत्याकांड में बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की निष्पक्ष, वैज्ञानिक और त्वरित जांच के लिए औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय विशेष अनुसंधान दल यानी एसआईटी का गठन किया गया है।